OpenAI ने अमेरिका से की RSI पर कड़े कानून बनाने की मांग
OpenAI ने अमेरिका से अपील की है कि वह एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए नियम बनाए। खास तौर पर उस टेक्नोलॉजी के लिए जिससे AI सिस्टम खुद को बेहतर बना पाते हैं। इसे रिकर्सिव सेल्फ-इम्प्रूवमेंट (RSI) कहा जाता है।
कंपनी का कहना है कि ऐसे अपडेट्स तभी होने चाहिए, जब सख्त सुरक्षा नियम लागू हों। उसका मानना है कि अगर, AI को बिना रोक-टोक आगे बढ़ने दिया गया तो इंसान इससे अपना नियंत्रण खो सकते हैं।
ऑटोनॉमस RSI को अभी बताया जल्दबाजी
OpenAI का यह भी कहना है कि पूरी तरह से खुद से काम करने वाला RSI अभी समय से पहले होगा। जब तक इंसान इस पर पूरी तरह नजर न रख सकें, तब तक ऐसा नहीं होना चाहिए।
कंपनी ने पहले हुई कुछ सुरक्षा गलतियों का भी उदाहरण दिया। जुलाई में हुए हगिंग फेस ब्रीच जैसी घटनाएं याद दिलाती हैं कि चीजें कैसे बिगड़ सकती हैं।
AI कंपनी की इच्छा है कि सभी देश मिलकर इस दिशा में काम करें और उसे लगता है कि अमेरिका इस काम को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने में सबसे अच्छी स्थिति में है।