LOADING...
OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-5.4 मॉडल, जानिए इसकी खासियत
OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-5.4 मॉडल

OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-5.4 मॉडल, जानिए इसकी खासियत

Mar 06, 2026
10:13 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपना नया और ज्यादा ताकतवर AI मॉडल GPT-5.4 लॉन्च किया है। यह मॉडल खास तौर पर प्रोफेशनल और एंटरप्राइज कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बेहतर एक्यूरेसी, तेज परफॉर्मेंस और कम एरर रेट जैसे सुधार किए गए हैं। नया मॉडल बड़े डॉक्यूमेंट और जटिल डाटा को संभालने में ज्यादा सक्षम बताया जा रहा है, जिससे डेवलपर्स और कंपनियों को कई तरह के काम आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

रीजनिंग

बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो और बेहतर रीजनिंग

GPT-5.4 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो है। यह मॉडल एक API रिक्वेस्ट में करीब 10 लाख टोकन तक सपोर्ट करता है, जिससे बड़े डॉक्यूमेंट और लंबे डाटा सेट को एक साथ प्रोसेस किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें रीजनिंग क्षमता भी बेहतर की गई है, जिससे जटिल समस्याओं को हल करने में ज्यादा सटीक जवाब मिल सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा स्मार्ट तरीके से जानकारी समझ सकता है।

क्षमता

कम टोकन में बेहतर काम करने की क्षमता

OpenAI के अनुसार, GPT-5.4 को इस तरह बनाया गया है कि यह कम टोकन का इस्तेमाल करके भी बेहतर परिणाम दे सकता है। इसका मतलब है कि डेवलपर्स के लिए लागत और प्रोसेसिंग समय दोनों कम हो सकते हैं। कई बेंचमार्क टेस्ट में इस मॉडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खासकर कंप्यूटर टास्क, लीगल एनालिसिस और फाइनेंशियल मॉडलिंग जैसे कामों में यह पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा तेज और प्रभावी साबित हुआ है।

Advertisement

टेस्ट

नया टूल सर्च सिस्टम और सेफ्टी टेस्ट

इस नए मॉडल के साथ OpenAI ने 'टूल सर्च' नाम का एक नया सिस्टम भी पेश किया है। इसकी मदद से AI मॉडल जरूरत पड़ने पर ही बाहरी टूल्स की जानकारी इस्तेमाल करता है, जिससे टोकन की बचत होती है और सिस्टम तेज काम करता है। कंपनी ने मॉडल की सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए नए टेस्ट किए हैं। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, GPT-5.4 में गलत जानकारी देने की संभावना पहले के मॉडल की तुलना में कम हुई है।

Advertisement