OpenAI ने पेश किए 3 AI मॉडल, अभी चुनिंदा लोगों को मिलेगा एक्सेस
टेक्नोलॉजी
OpenAI ने अपनी GPT-5.6 सीरीज के तहत 3 नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल सोल, टेरा और लूना पेश किए हैं। इन मॉडल्स का मकसद कोडिंग, जीव विज्ञान और साइबर सुरक्षा जैसे कामों में अच्छा प्रदर्शन देना और लागत कम करना है।
अभी इन्हें सिर्फ चुनिंदा सहयोगी ही इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि अमेरिकी सरकार ने शुरुआती सुरक्षा जांच की मांग की है।
तीनों में सबसे ताकतवर है सोल
इन तीनों मॉडल्स की कीमत GPT-5.5 जितनी ही रखी गई है। सोल इनमें सबसे ज्यादा ताकतवर है, वहीं टेरा उतनी ही क्षमता देता है, लेकिन इसकी कीमत आधी है। लूना को दक्षता के लिए तैयार किया गया है।
OpenAI का कहना है कि वे इन मॉडल्स को जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर इस खबर की जानकारी दी।