OpenAI ने हाल ही में ChatGPT में बिजनेस नाम से एक नया बीटा फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों से सीधे इसी प्लेटफॉर्म पर जुड़ना आसान बनाएगा।
अब ब्रांड्स बिजनेस हब के माध्यम से अपने प्रोफाइल को मैनेज कर पाएंगे। इससे वे उन 1.2 अरब लोगों के लिए अपनी जानकारी हमेशा अपडेट रख सकेंगे, जो हर सप्ताह ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं।
एजेंट्स देंगे उत्पाद-कीमत की जानकारी
इस नए फीचर की सबसे खास बात AI आधारित बिजनेस एजेंट्स है। ये एजेंट्स उत्पादों और उनकी कीमत से जुड़े सभी सवालों के जवाब देंगे। शुरुआत में यह सुविधा अमेरिका के ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विस के लिए उपलब्ध होगी।
कंपनियां अपने इन एजेंट्स की विजिबिलिटी भी बढ़ा सकती हैं, जिन्हें 'स्पॉन्सर्ड' के तौर पर साफ-साफ दिखाया जाएगा। OpenAI ने भरोसा दिलाया है कि यूजर्स की निजता सुरक्षित रहेगी।
कंपनी केवल सामान्य जानकारी शेयर करेगी, निजी चैट्स नहीं। कंपनी की योजना है कि वह समय के साथ इन टूल्स को और ज्यादा बाजारों और व्यापार श्रेणी तक बढ़ाएगी।