OpenAI 11 दिसंबर से ChatGPT में अपने पुराने एडवांस्ड और स्टैंडर्ड वॉयस मोड को बंद कर रहा है, जो यूजर्स अभी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने आप नए लाइव मोड पर चले जाएंगे।
इस नए अपडेट का मकसद बातचीत को और ज्यादा सहज और रियल-टाइम बनाना है, जिससे आप बिना किसी अटपटे ठहराव के बात कर सकें और तुरंत जवाब पा सकें।
लाइव मोड से बातचीत होती है स्वाभाविक
लाइव मोड में आप बिल्कुल स्वाभाविक तरीके से चैट कर पाते हैं। इसमें आपको तुरंत जवाब मिलते हैं। 'हम्म' जैसे छोटे-छोटे संकेत भी मिलते हैं और यह ज्यादा मुश्किल सवालों को भी बेहतर टेक्नोलॉजी की मदद से आसानी से समझ पाता है।
आपकी पुरानी वॉयस चैट भी वहीं रहेंगी। अगर, आप उन्हें दोबारा देखना चाहें, लेकिन वीडियो कॉल और स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा अभी पुराने सिस्टम के साथ ही काम करेगी, जब तक कि उन्हें भी अपग्रेड नहीं कर दिया जाता।