OpenAI ने अमेरिका में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ChatGPT हेल्थ लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप अपने फिटनेस ऐप्स और वियरेबल्स को गूगल के हेल्थ कनेक्ट के जरिए सिंक कर सकते हैं, जैसे गार्मिन, ऑरा और वूप। यह फीचर अमेरिका में फ्री, गो, प्लस और प्रो प्लान पर मौजूद उन सभी लॉग-इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनकी उम्र कम से कम 18 साल है।
प्राइवेसी कंट्रोल की मिलेगी सुविधा
आपका डाटा सिंक होने के बाद ChatGPT हेल्थ आपको नींद, वर्कआउट और रोजमर्रा की आदतों के बारे में व्यक्तिगत सुझाव देता है।
इसमें आपको 'डॉट्स' नाम के AI असिस्टेंट भी मिलेंगे, जो आपको व्यस्त होने पर वर्कआउट आगे बढ़ाने जैसे सुझाव दे सकते हैं।
OpenAI का कहना है कि आपके हेल्थ डाटा का इस्तेमाल विज्ञापनों के लिए या अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा। हालांकि, हेल्थ डाटा से जुड़ी बातचीत और उससे निकले कंटेंट का इस्तेमाल कंपनी के मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है और यह यूजर की 'मॉडल इम्प्रूवमेंट सेटिंग्स' पर निर्भर करेगा।