सैकड़ों ठेके के कर्मचारी पढ़ रहे ChatGPT की बातचीत
OpenAI प्रोजेक्ट लिली नाम के एक प्रोजेक्ट के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों को काम पर रख रही है, ताकि वे असली ChatGPT बातचीत की जांच कर सकें।
ये समीक्षक देखते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जवाब कितने साफ और मददगार हैं और क्या वे बनाए गए नियमों का पालन करते हैं? इसमें एक पेंच है कि इनमें से कुछ चैट्स में निजी या संवेदनशील जानकारी भी शामिल होती है, जिससे प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते हैं।
प्राइवेसी फिल्टर हो सकता है फेल
OpenAI आपके चैट्स में संवेदनशील जानकारियों को छिपाने के लिए एक प्राइवेसी फिल्टर का इस्तेमाल करती है, लेकिन यह हमेशा काम नहीं करता।
शुरुआत में कंपनी ने इस बात को बहुत साफ नहीं बताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी वेबसाइट के एक हिस्से का जिक्र किया, जिसमें लिखा है कि इंसान कुछ कंटेंट की समीक्षा कर सकते हैं।
अगर, आप नहीं चाहते कि आपकी चैट्स का इस्तेमाल सबके लिए मॉडल को बेहतर बनाने में हो तो आप ChatGPT की सेटिंग्स में जाकर 'इम्प्रूव द मॉडल फॉर एवरीवन' वाले विकल्प को बंद कर सकते हैं। यह सेटिंग में एक छोटा-सा बदलाव है।