OpenAI ने हाल ही में निजी इंफरेंस नाम के एक खास फीचर का परीक्षण शुरू किया है। इसे इसलिए बनाया गया है, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की प्रोसेसिंग और सुरक्षित हो सके, खासकर तब जब संवेदनशील डाटा का इस्तेमाल हो। अभी इस फीचर को केवल कुछ चुनिंदा ग्राहक ही आजमा रहे हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने बताया कि इस नए अपडेट की मदद से कंपनियां AI का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा निश्चिंत रह सकेंगी कि उनका सारा डाटा सुरक्षित और गोपनीय बना रहेगा।
प्रॉम्प्ट्स को रखता है गुप्त
डाटा प्रोसेसिंग के बाद उसे केवल डिलीट करने के बजाय प्राइवेट इंफेरेंस उस दौरान भी जानकारी को सुरक्षित रखता है, जब AI उस पर काम कर रहा होता है।
यह कॉन्फिडेंशियल कंप्यूटिंग जैसी खास तकनीकों का इस्तेमाल करता है, जिससे प्रॉम्प्ट्स और उनके जवाब कंप्यूटेशन के समय भी छिपे रहते हैं।
प्रॉम्प्ट को भेजे जाने के दौरान एन्क्रिप्ट किया जाता है। यह किसी सुरक्षित जगह पर मॉडल तक पहुंचने से पहले रियल-टाइम सुरक्षा जांच से होकर गुजरता है, जिससे कोई भी जरूरी जानकारी बाहर लीक होने का खतरा काफी कम हो जाता है। अभी यह फीचर प्रीव्यू मोड में है और इसे जल्द ही सभी के लिए जारी करने की तैयारी है।