LOADING...
OpenAI ने की डेब्रेक मॉडल की घोषणा, क्लाउड मिथोस को देगा टक्कर
OpenAI ने की डेब्रेक मॉडल पेश किया है

OpenAI ने की डेब्रेक मॉडल की घोषणा, क्लाउड मिथोस को देगा टक्कर

May 12, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक के क्लाउड मिथोस की टक्कर में अब OpenAI भी ऐसा ही शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल डेब्रेक मॉडल की घोषणा की है। AI स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने कहा, "कंपनी डेब्रेक लॉन्च कर रहा है, जो साइबर सुरक्षा को गति देने और सॉफ्टवेयर को लगातार सुरक्षित करने का हमारा प्रयास है।" यह कंपनी के मौजूदा AI मॉडल और कोडेक्स की एजेंटिक क्षमताओं को जोड़ता है, जो इसका कोडिंग एजेंट है।

उपयोगी 

क्या करेगा यह मॉडल काम?

कंपनी का कहना है कि साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए डेब्रेक का उपयोग किया जा सकता है। इसमें सुरक्षित कोड समीक्षा, खतरे का मॉडल तैयार करना, पैच का सत्यापन और निर्भरता जोखिम विश्लेषण शामिल हैं। OpenAI का कहना है कि डेब्रेक का उद्देश्य टीमों को कमजोरियों को खोजने और ठीक करने, लंबित कार्यों को निपटाने, पहचान और प्रतिक्रिया को ऑटोमैटिक करने और विभिन्न वर्कफ्लो के लिए उपयुक्त पहुंच स्तर चुनने में मदद करना है।

अंतर 

दोनों मॉडल्स के बीच ये हैं अंतर 

डेब्रेक और मिथोस में अंतर देखें तो एंथ्रोपिक का ग्लासविंग सिर्फ मिथोस नामक अप्रकाशित मॉडल का इस्तेमाल करता है, वहीं डेब्रेक GPT-5.5 और GPT-5.5-साइबर ​​जैसे अलग-अलग मॉडल का इस्तेमाल करता है। दूसरा अंतर यह है कि AI स्टार्टअप पहले से ही इसको लेकर क्लाउडफ्लेयर, ओरेकल और सिस्को जैसी कई ककंपनियों के साथ काम कर रही है। इसके बजाय, एंथ्रोपिक ने प्रोजेक्ट ग्लासविंग के जरिए मिथोस को लगभग 40 कंपनियों तक ही सीमित रखा है।

Advertisement