NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स
    अगली खबर
    वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स
    वनप्लस लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है।

    वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Oct 18, 2021
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    टेक कंपनी वनप्लस की ओर से भारतीय मार्केट में हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन वॉच लॉन्च कर दी गई है।

    नई लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच वनप्लस वॉर्नर ब्रोज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ पार्टनरशिप में लेकर आई है।

    इस स्मार्टवॉच में हैरी पॉटर मूवी सीरीज की जादुई दुनिया से इंस्पायर्ड वॉच फेसेज दिए गए हैं।

    वनप्लस नए लिमिटेड एडिशन वियरेबल पर शुरू में कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी देने वाली है और इसकी सेल इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।

    थीम

    हैरी पॉटर हाउस थीम वाला वॉच UI

    वनप्लस की नई वॉच में यूजर्स को हैरी पॉटर थीम वाला सॉफ्टवेयर दिया गया है।

    यूजर्स अपनी वॉच का यूजर्स इंटरफेस पसंदीदा हाउस- ग्रेफिंडर, हफलपफ, स्लेथरिन और रावेनक्लॉ में से किसी एक के हिसाब से सेट कर सकेंगे।

    इसके अलावा वॉच फेस के तौर पर हॉगवर्ट्स क्रेस्ट या इसकी आउटलाइन इस्तेमाल करने का विकल्प भी यूजर्स को दिया जाएगा।

    हैरी पॉटर सीरीज के नॉवेल्स की तरह ही उनपर आधारित फिल्में भी लोकप्रिय हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    कंपनी ने शेयर किया वीडियो

    No letters or wands needed to enter the Wizarding World. Now, discover magic with the OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition.

    Get notified at: https://t.co/kjAZEtnr6N or visit OnePlus Store App#SmartEverywear pic.twitter.com/CgCJUXpuIN

    — OnePlus India (@OnePlus_IN) October 18, 2021

    डिजाइन

    ऐसा है वनप्लस हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन का डिजाइन

    वॉच का सॉफ्टवेयर और UI ही नहीं, बल्कि डिजाइन भी हैरी पॉटर थीम से प्रेरित है।

    इस स्मार्टवॉच में वीगन लेदर का बैंड दिया गया है, जिसपर हॉगवर्ट्स क्रेस्ट बना हुआ है।

    वनप्लस की मानें तो इस वॉच के कोरोजियन-रेसिस्टेंट केस में लाइटनिंग बोल्ड भी दिया गया है, जो हैरी पॉटर के माथे पर बने हुए निशान की नकल है।

    इस लाइटनिंग बोल्ट को गोल डायल वाली स्मार्टवॉच के पावर बटन का हिस्सा बनाया गया है।

    डिस्काउंट

    वॉच खरीदने वालों को सेल ऑफर का भी फायदा

    वनप्लस हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन वॉच की कीमत भारत में 16,999 रुपये रखी गई है और इसकी सेल 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

    इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, रेड केबल क्लब ऐप और ऑफलाइन वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

    कंपनी ICICI और कोटक बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट देगी और 20 अक्टूबर को वनप्लस ऐप पर इसकी अर्ली ऐक्सेस सेल भी होगी।

    फीचर्स

    स्टैंटर्ड वनप्लस वॉच जैसे ही स्पेसिफिकेशंस

    नई वनप्लस हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन वॉच में 1.39 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल्स है।

    इस स्मार्टवॉच में स्टैंडर्ड फिटनेस फीचर्स के अलावा 110 वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं।

    हेल्थ फोकस्ड फीचर्स की बात करें तो इसकी मदद से SpO2 मॉनीटरिंग, स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रीदिंग, रैपिड हार्ट रेट अलर्ट्स वगैरह की जानकारी यूजर्स को मिलती है।

    वॉच को ऐप की मदद से कनेक्ट कर डाटा फोन पर सेव और ऐक्सेस किया जा सकता है।

    बैटरी

    वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी

    नई वॉच में वनप्लस ने 402mAh की बैटरी दी है जो वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

    कंपनी की मानें तो केवल 20 मिनट चार्ज करने पर इस वॉच से हफ्ते भर की बैटरी लाइफ मिलेगी और पांच मिनट चार्ज कर इसे दिन भर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ बिल्ट-इन GPS, IP68 रेटिंग और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मार्टवॉच
    वियरेबल्स
    वनप्लस
    हैरी पॉटर

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्मार्टवॉच

    भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगी अमेजफिट GTS 2 मिनी स्मार्टवॉच, इतनी होगी कीमत फिटनेस टिप्स
    फिटनेस ऐप्स और वियरेबल्स से प्यार है तो ज्यादा मेहनत करते हैं आप: स्टडी फिटनेस टिप्स
    रियलमी वॉच S प्रो की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
    वनप्लस फिटनेस बैंड 11 जनवरी को होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत वनप्लस

    वियरेबल्स

    फॉसिल जेन 5E स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच
    टाइटन ट्रैक स्मार्टवॉच सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत स्मार्टवॉच
    खास ब्रेसलेट पहनकर आप खुद बन जाएंगे बैटरी, कमाल की टेक्नोलॉजी बैटरी टेक्नोलॉजी
    स्मार्टवॉच पर काम कर रही है फेसबुक, सोशल मीडिया से जुड़े फीचर्स मिलेंगे- रिपोर्ट फेसबुक

    वनप्लस

    इस दिवाली गिफ़्ट करने के लिए बेस्ट गैजेट्स, स्मार्टफोन और ईयरबड्स दिवाली
    दिसंबर में लॉन्च होगा नोकिया स्मार्ट टीवी, सामने आई ये नई जानकारी फ्लिपकार्ट
    इस इमेज को वॉलपेपर पर न लगाएं, क्रैश हो रहा है एंड्रॉयड फोन सैमसंग
    नया फोन खरीद रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए इन मोबाइल्स पर करें विचार सैमसंग

    हैरी पॉटर

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत इंग्लैंड
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन कैंसर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025