LOADING...
ओकले मेटा वैनगार्ड स्मार्ट ग्लास भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
ओकले मेटा वैनगार्ड स्मार्ट ग्लास को हैंड्स-फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं

ओकले मेटा वैनगार्ड स्मार्ट ग्लास भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत

Feb 03, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

ओकले और मेटा ने भारत में ओकले मेटा वैनगार्ड नाम से नया स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है। यह चश्मा उन लोगों के लिए है, जो खेल, फिटनेस और आउटडोर ट्रेनिंग को गंभीरता से लेते हैं। यह सिर्फ तकनीक से लैस धूप का चश्मा नहीं है, बल्कि इसे विशेष रूप से वर्कआउट, लंबी दौड़, साइकिलिंग और हाई-एक्शन स्पोर्ट्स के लिए बनाया है। इन्हें एथलीट दौड़ते, ट्रेनिंग करते और प्रतियोगिता में भाग लेते समय बिना फोन या स्मार्टवॉच देखे इस्तेमाल कर सकें।

फीचर 

इन खूबियों से लैस है यह चश्मा 

ओकले मेटा वैनगार्ड को वर्कआउट के दौरान हैंड्स-फ्री इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का बिल्ट-इन कैमरा है जो 3K रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरे का व्यूइंग एंगल काफी विस्तृत है और यह स्लो मोशन और टाइम-लैप्स वीडियो शूट कर सकता है। इससे यूजर्स बिना कोई बटन दबाए अपनी रनिंग, राइडिंग या स्पोर्ट्स सेशन को अपने नजरिए से रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनको 4 फ्रेम और लेंस कॉम्बिनेशन में पेश किया है।

कीमत 

कितनी है इस स्मार्ट ग्लास की कीमत?

इन चश्मों में ओपन-इयर स्पीकर भी हैं, जिनकी मदद से यूजर बाहरी आवाजों को बाधित किए बिना म्यूजिक, कॉल और वॉयस प्रतिक्रियाएं सुन सकते हैं। व्यस्त सड़कों पर दौड़ते या साइकिल चलाते समय बहुत उपयोगी है। बैटरी लाइफ सामान्य उपयोग में 9 घंटे तक चलती है। क्विक चार्ज से लगभग 20 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो जाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 52,300 रुपये है। ये सनग्लास हट और लेंसक्राफ्टर्स सहित प्रमुख ऑप्टिकल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement