ओजेम्पिक-वेगोवी बढ़ा सकती हैं पुरुषों में गंजेपन का खतरा
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन का एक ताजा शोध बताता है कि वजन घटाने और डायबिटीज के लिए इस्तेमाल होने वाली लोकप्रिय दवाएं जैसे ओजेम्पिक और वेगोवी पुरुषों में गंजेपन या बाल झड़ने के खतरे को बढ़ा सकती हैं। यह शोध इन दवाओं और पुरुषों के बाल पतले होने के बीच एक संभावित संबंध की ओर इशारा करती है।
GLP-1 दवाएं देने से पहले जांच जरूरी
शोधकर्ताओं ने 2.05 लाख से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि जिन पुरुषों में कुछ खास जेनेटिक मार्कर थे, खासकर वे जो ज्यादा GLP-1 रिसेप्टर एक्टिविटी से जुड़े थे, उनमें पुरुषों के पैटर्न वाले गंजेपन का खतरा लगभग 7 फीसदी ज्यादा था।
हालांकि, इस अध्ययन में सीधे तौर पर इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर नजर नहीं रखी गई। फिर भी सुझाव दिया गया है कि GLP-1 दवाएं देने से पहले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सकती है।
इससे यह पता चलेगा कि उनमें बाल झड़ने का कितना जोखिम है? इसके अलावा, बाल झड़ने से रोकने के तरीके भी तलाशे जा सकते हैं, जैसे इन दवाओं के साथ मिनोक्सिडिल जैसी कोई दूसरी दवा दी जाए।