एनवीडिया अंतरिक्ष में AI डाटा सेंटर के लिए तलाश रही आर्किटेक्ट
टेक्नोलॉजी
एनवीडिया ने कुछ महीने पहले GTC कॉन्फ्रेंस में स्पेस-1 से पर्दा उठाया था। अब कंपनी इसी कॉस्मिक डाटा सेंटर के लिए एक लीड आर्किटेक्ट की तलाश कर रही है।
इस रोल के लिए चुने गए व्यक्ति को वह सॉफ्टवेयर तैयार करना होगा, जो इस अंतरिक्ष में स्थित डाटा सेंटर को चलाएगा।
गूगल और स्पेस-X भी कर रहीं तैयारी
स्पेस-1, वेरा रुबिन-क्लास प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसे रेडिएशन और तापमान में आने वाले बड़े बदलावों को झेलने के लिए खास तौर पर बनाया गया है।
यह धरती पर बने आम सर्वर रूम से बिल्कुल अलग है। इस क्षेत्र में एनवीडिया अकेली नहीं है। गूगल और स्पेस-X जैसी कंपनियां भी अंतरिक्ष आधारित डाटा सेंटर्स की खोज में लगी हुई हैं।
इससे साफ पता चलता है कि ऑर्बिटल AI की होड़ कितनी तेज हो चुकी है।