अमेरिकी ब्लैकलिस्ट में शामिल एक चीनी यूनिवर्सिटी, नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी (NPU) ने 2 ताकतवर एनवीडिया H200 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स खरीदने में कामयाबी हासिल कर ली, जबकि इन चिप्स को बेचना प्रतिबंधित है।
उन्होंने ये चिप्स एक स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से हासिल किए, जिससे यह साफ होता है कि अमेरिका की टेक्नोलॉजी से जुड़ी पाबंदियां हमेशा पूरी तरह असरदार नहीं होतीं।
सांसद कर रहे कड़े नियंत्रण की मांग
NPU के चीन की सेना से संबंध हैं और यह यूनिवर्सिटी 2001 से अमेरिकी 'एंटिटी लिस्ट' में शामिल है। अमेरिका ने 2019 में अपने नियंत्रण वाली टेक्नोलॉजी के निर्यात पर काफी सख्ती बढ़ा दी थी और ज्यादातर मामलों में इसकी बिक्री पर रोक है, फिर भी यूनिवर्सिटी ने घरेलू आपूर्तिकर्ताओं का इस्तेमाल करके इन चिप्स तक पहुंच बना ली।
लगभग 1.23 लाख डॉलर (करीब 1.1 करोड़ रुपये) के इस सौदे से वॉशिंगटन में चिंता बढ़ गई है, खासकर ऐसे समय में जब एनवीडिया पर चिप बेचने के नियमों को आसान बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
सांसदों की मांग है कि इन पर और कड़ा नियंत्रण किया जाए, ताकि संवेदनशील टेक्नोलॉजी चीन की सैन्य शक्ति को बढ़ावा न दे सके।