Page Loader
NHAI की 'राजमार्गयात्रा' ऐप का क्या काम है?
राजमार्गयात्रा ऐप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है

NHAI की 'राजमार्गयात्रा' ऐप का क्या काम है?

Aug 04, 2023
01:05 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले लोगों को व्यापक जानकारी देने और उनके शिकायतों का सटीक निवारण करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 'राजमार्गयात्रा' नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है। गूगल प्ले स्टोर और iOS स्टोर के माध्यम से यूजर्स वर्तमान में इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

काम

क्या काम करेगी ऐप?

राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐप मौसम की स्थिति, समय पर प्रसारण सूचनाएं, नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यूजर्स राजमार्ग से संबंधित मुद्दों की रिपोर्ट कर सकते हैं और वीडियो या तस्वीरें भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ऐप फास्टटैग सेवाओं को एकीकृत करती है और वाहन की स्पीड अधिक होने पर नोटिफिकेशन देती है।