एक नया शोध बताता है कि रोजाना बीयर या स्पिरिट (शराब) पीने से अचानक किडनी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। इस अध्ययन के हिसाब से अगर, आप सप्ताह में 9 यूनिट स्पिरिट पीते हैं तो यह खतरा 26 फीसदी तक बढ़ जाता है। दूसरी तरफ, जो लोग ज्यादा बीयर पीते हैं, उनमें यह खतरा 15 फीसदी ज्यादा देखा गया है।
यह शोध 14 सालों तक के 2.5 लाख से ज्यादा वयस्कों पर नजर रखकर की गई थी। इसमें पता चला कि ये ड्रिंक्स शरीर में सूजन पैदा करके किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
14 यूनिट से कम शराब पीने से खतरा कम
हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि जो लोग सप्ताह में 14 यूनिट से कम रेड या व्हाइट वाइन पीते थे, उनमें किडनी खराब होने का खतरा कम पाया गया, लेकिन अगर, कोई व्यक्ति इस तय मात्रा से ज्यादा शराब पीता है तो ऐसे फायदे खत्म हो जाते हैं।
इसका सीधा मतलब यह है कि यूनाइटेड किंगडम (UK) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की तरफ से अधिकतम 14 यूनिट शराब पीने की जो गाइडलाइन है, उसका पालन करना जरूरी है।