LOADING...
नेटफ्लिक्स पर लगा यूजर्स की निगरानी करने का आरोप
नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है

नेटफ्लिक्स पर लगा यूजर्स की निगरानी करने का आरोप

May 12, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स पर यूजर्स का डाटा व्यावसायिक डाटा दलालों और विज्ञापन प्रौद्योगिकी कंपनियों को बेचकर सालाना अरबों रुपये का मुनाफा कमाने का आरोप लगा है। टेक्सास में स्ट्रीमिंग सर्विस पर मुकदमा दायर किया, जिसमें बच्चों की जासूसी करने और अपने प्लेटफॉर्म को लत लगाने वाला बनाने की शिकायत की है। साथ ही यह भी कहा है कि कंपनी बिना यूजर्स की सहमति के उनका डाटा एकत्र करती है और डार्क पैटर्न का उपयोग कर अपनी सेवाओं के लिए लत लगाती है।

लत 

यूजर्स को लगाई जा रही लत

इस कंपनी पर यूजर्स को लगातार शो देखने के लिए प्रेरित करने हेतु गुपचुप तरीके से डार्क पैटर्न का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक ऑटोप्ले फीचर भी शामिल है, जो एक शो के समाप्त होने पर दूसरा शुरू कर देता है। शिकायत में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स बच्चों और परिवारों को स्क्रीन से जोड़े रखना, जब वे स्क्रीन पर हों तो उनका डाटा एकत्र करना और फिर उस डाटा से भारी मुनाफा कमाना है।

जवाब 

कंपनी ने आरोपों का दिया यह जवाब

कंपनी पर लगे आरोप मुख्य रूप से उसके द्वारा एकत्र किए गए डाटा और फिर उसके उपयोग के तरीके से संबंधित हैं। प्लेटफॉर्म के प्रवक्ता ने रॉयटर्स से बात करते हुए शिकायत में किए गए दावों का खंडन किया। उन्होंने बताया, "यह मुकदमा निराधार है और गलत व विकृत जानकारी पर आधारित है। नेटफ्लिक्स अपने सदस्यों की गोपनीयता को गंभीरता से लेता है और हम जहां भी काम करते हैं, वहां गोपनीयता और डाटा सुरक्षा कानूनों का पालन करते हैं।"

Advertisement