नासा कर रहा पेंसिल जैसे पतले X-59 सुपरसोनिक जेट का परीक्षण
नासा का भविष्य का सुपरसोनिक जेट X-59 हाल ही में अमेरिका के ऊपर से उड़ता हुआ देखा गया। यह कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर तक पहुंचा।
यह देशभर की उड़ान इसकी पहली उड़ान के ठीक एक साल बाद हुई है। अपने पतले, पेंसिल जैसे डिजाइन से इसने सबका ध्यान खींचा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के क्वेस्ट मिशन के तहत X-59 के साथ F-15, F/A-18 और गल्फस्ट्रीम C-20 विमान भी थे।
कम शोर वाली सुपरसोनिक उड़ान का परीक्षण
पिछले एक साल में X-59 ने कुल 41 उड़ानें भरी हैं। शुरुआत में यह 12,000 फीट की ऊंचाई और 370 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता था, लेकिन अब यह मैक 1.53 की गति और 56,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया है।
नासा इन उड़ानों का इस्तेमाल यह जांचने के लिए कर रहा है कि सुपरसोनिक यात्रा को कितना शांत बनाया जा सकता है, ताकि एक दिन हम जमीन के ऊपर से तेज रफ्तार विमानों को बिना किसी तेज सोनिक बूम के उड़ते हुए देख सकें।
इसका मकसद अगली पीढ़ी की हवाई यात्रा को और तेज और बहुत कम शोर वाला बनाना है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2116757770728841570