नासा की ओर से 1977 में लॉन्च किए गए वॉयजर 1 और वॉयजर 2 आज भी अंतरिक्ष में अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं और संपर्क में हैं।
18 नवंबर तक की जानकारी के अनुसार, वॉयजर 1 पृथ्वी से लगभग एक प्रकाश-दिन (करीब 25.9 अरब किलोमीटर) की दूरी पर है, वहीं वॉयजर 2 उससे थोड़ा कम दूर है।
वॉयजर 1 को बृहस्पति और शनि का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था, जबकि वॉयजर 2 ने बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून सभी ग्रहों का दौरा किया। हालांकि, ये दोनों ही अपने मूल मिशन की सीमाओं को पार कर चुके हैं।
वॉयजर 2 ने 6 बड़े ग्रहों को किया दौरा
वॉयजर 1 इंटरस्टेलर अंतरिक्ष में पहुंच चुका था और वॉयजर 2 ही एकमात्र ऐसा यान है, जिसने चारों विशालकाय ग्रहों- बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून का दौरा किया है।
धीरे-धीरे कमजोर होते प्लूटोनियम जनरेटर्स से ऊर्जा पाकर ये 49 साल पुराने प्रोब आज भी सौर मंडल के किनारे से महत्वपूर्ण डाटा भेज रहे हैं।
वॉयजर 1 से चुंबकीय क्षेत्रों और प्लाज्मा तरंगों की जानकारी मिलती है, जबकि वॉयजर 2 से ब्रह्मांडीय किरणों पर डाटा आता है। 2 इतने पुराने रोबोट के लिए यह कोई मामूली बात नहीं है।