Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा विमान के आकार का एस्टेरॉयड, नासा अलर्ट पर
एस्टेरॉयड 2022 YB आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सबे)

पृथ्वी की तरफ आ रहा विमान के आकार का एस्टेरॉयड, नासा अलर्ट पर

Dec 23, 2022
03:09 pm

क्या है खबर?

अपने गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण एस्टेरॉयड्स और अन्य आकाशीय पिंडों को पृथ्वी अपने तरफ आकर्षित करती है। करोड़ों साल पहले एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराया था, जिसे डायनासोर के विलुप्त होने का कारण बताया जाता है। हालांकि, वर्तमान में नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां पृथ्वी के करीब आने वाले सभी आकाशीय पिंडों पर नजर रखती हैं। नासा ने चेतावनी जारी की है कि आज विमान के आकार का एक बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

जानकारी

20,759 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा एस्टेरॉयड

नासा ने चेतावनी जारी की है कि एस्टेरॉयड 2022 YB आज 23 दिसंबर को पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड का आकार किसी विमान के समान करीब 140 फीट चौड़ा है और यह 20,759 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर आगे बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक आज इस स्टोराइट की पृथ्वी से निकटतम दूरी करीब 39 लाख किलोमीटर होगी। The-sky.org के अनुसार, एस्टेरॉयड 2022 YB एस्टेरॉयड के अपोलो समूह से संबंधित है।