Page Loader
पृथ्वी की ओर आ रहा 500 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अर्लट जारी
एस्ट्रोयड 2022 UD9 आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@ItalyinUS)

पृथ्वी की ओर आ रहा 500 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अर्लट जारी

Dec 22, 2022
02:53 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि किसी इमारत के आकार का एक एस्ट्रोयड 2022 UD9 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। आज के फ्लाईबाई के बाद, एस्ट्रोयड 2022 UD9 साल 2089 में 7 दिसंबर तक पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। उस वक्त पृथ्वी से यह लगभग 54 लाख किलोमीटर की दूरी पर होगा। बता दें, नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस सौरमंडल में मौजूद सभी नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEOS) पर नजर रखता है।

जानकारी

500 फीट चौड़ा है एस्ट्रोयड 2022 UD9

एस्ट्रोयड 2022 UD9 करीब 500 फीट चौड़ा है जो किसी इमारत के आकार का है। वर्तमान में यह करीब 36,969 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह 22 दिसंबर को 17 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। यह एस्ट्रोयड अगर अपने रास्ते से भटकता नहीं है तो फिलहाल इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। The-sky.org के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 UD9 एस्ट्रोयड के अपोलो समूह से संबंधित है।