नासा ने चंद्रमा पर लावा ट्यूब गुफाओं का पता लगाने के लिए शुरू किया GIMLI प्रोजेक्ट
नासा ने चंद्रमा पर मौजूद मारियस हिल्स पिट की जांच के लिए हाल ही में GIMLI प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद यह जानना है कि क्या वहां छिपी हुई लावा ट्यूब गुफाएं मौजूद हैं? जो भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को अत्यधिक गर्मी, ठंड और रेडिएशन से बचा सकें।
हनीबी रोबोटिक्स बनाएगी उपकरण
फिजिकल साइंस इंफॉर्मेटिक्स (PSI) इस प्रोजेक्ट के लिए हनीबी रोबोटिक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। हनीबी रोबोटिक्स ज्यादातर उपकरण तैयार करेगी, जबकि नॉर्वेजियन स्पेस एजेंसी ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग राडार इक्विपमेंट उपलब्ध कराएगी।
वैज्ञानिक ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग राडार और सीस्मिक सेंसर का इस्तेमाल करके इन पुरानी गुफाओं की तलाश करेंगे। अगर, उन्हें कोई गुफा नहीं भी मिलती तो भी उनकी रिसर्च मारियस हिल्स पिट के बनने से जुड़े सवालों के जवाब दे सकती है। इससे चंद्रमा के ज्वालामुखी इतिहास को समझने में भी नई जानकारी मिलेगी।