Page Loader
नासा ने ICON मिशन को किया खत्म, आयनमंडल की मिली बड़ी जानकारी
नासा ने खत्म किया अपना ICON मिशन (तस्वीर: नासा)

नासा ने ICON मिशन को किया खत्म, आयनमंडल की मिली बड़ी जानकारी

Jul 25, 2024
11:01 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आइनोस्फेरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर मिशन (ICON) कई महत्वपूर्ण सफलताओं के बाद अब समाप्त हो गया है। ICON मिशन ने पृथ्वी के वायुमंडल की सबसे बाहरी परत का अध्ययन किया, जिसे आयनमंडल कहा जाता है। ICON ने अंतरिक्ष के मौसम और पृथ्वी के मौसम के बीच परस्पर क्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस मिशन ने वायुमंडल के आयनों और पृथ्वी की चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के बीच संबंध भी दिखाया।

मिशन

नासा ने इस वजह से समाप्त किया मिशन

यह मिशन अक्टूबर, 2019 में लॉन्च हुआ था और इसने दिसंबर, 2021 में अपने 2 साल के मिशन उद्देश्यों को पूरा कर लिया था। हालांकि, इसके एक साल बाद, नवंबर, 2022 में अज्ञात कारणों से इससे संपर्क टूट गया। कई महीनों तक दोबारा संपर्क स्थापित नहीं हो पाने के बाद नासा ने औपचारिक रूप से अब इस मिशन का समापन किया है। अगर संपर्क नहीं टूटता तो यह एक और साल के लिए विस्तारित मिशन के रूप में संचालित होता।

काम

ICON ने कैसे किया काम?

ICON अंतरिक्ष यान ने हमारे ग्रह के आयनमंडल की परिक्रमा की। आयनमंडल अंतरिक्ष की सबसे निचली सीमा है, जो पृथ्वी की सतह से 88-579 किलोमीटर के बीच स्थित है। यह कणों से मिलकर बना है जो आयनित हो चुके हैं। ICON ने अध्ययन किया कि आयनमंडल पर कौन-सी घटनाएं प्रभाव डालती हैं। आयनमंडल का अध्ययन और इसके बारे में समझना अंतरिक्ष के मौसम और हमारी तकनीक पर इसके प्रभावों को समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।