LOADING...
नासा के क्यूरियोसिटी को मंगल पर मिले कार्बन युक्त खनिज, माना जा रहा जीवन के संकेत 
क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल पर मिले कार्बन युक्त खनिज (तस्वीर: नासा)

नासा के क्यूरियोसिटी को मंगल पर मिले कार्बन युक्त खनिज, माना जा रहा जीवन के संकेत 

Apr 23, 2025
02:01 pm

क्या है खबर?

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर कार्बन युक्त कार्बोनेट खनिजों का एक बड़ा भंडार खोजा है। यह संकेत देता है कि वहां जीवन के अनुकूल माहौल रहा होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये खनिज तब बनते हैं जब कार्बन डाइऑक्साइड पानी और चट्टानों के साथ मिलती है। यह खोज दर्शाती है कि लाल ग्रह कभी गर्म और गीला था और शायद इंसानों के लिए रहने लायक भी हो सकता था।

खनिज

साइडराइट खनिजों ने किया वैज्ञानिकों को हैरान 

क्यूरियोसिटी ने जिन कार्बोनेट खनिजों को खोजा है, उनमें साइडराइट नाम का एक लौह-भारी पदार्थ मिला है। यह मंगल के नमूनों का करीब 5-10 प्रतिशत हिस्सा बनाता है। इन खनिजों के साथ ऐसे लवण भी पाए गए हैं, जो पानी में घुल सकते हैं। इसका मतलब है कि वहां निर्माण के समय तरल पानी भी मौजूद रहा होगा। यह सब मिलकर मंगल पर जीवन के लिए उपयुक्त माहौल की संभावना को मजबूत बनाता है।

सुराग 

अध्ययन से मिला मंगल के मौसम का सुराग 

कनाडा के कैलगरी विश्वविद्यालय में अध्ययन लेखक प्रो. बेन टुटोलो ने कहा कि यह खोज दिखाती है कि मंगल कभी रहने योग्य था और हमारे मॉडल सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगल पर कभी एक स्थायी जलवायु प्रणाली रही होगी जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण और चट्टानों के बीच घूमता था। इस खोज ने यह भी साबित किया कि वहां का मौसम एक समय पर पृथ्वी जैसा था जो बाद में बदल गया।

उपयोग

पृथ्वी पर भी हो सकता है इसका उपयोग 

वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल पर जैसे खनिज बने, वैसे ही तकनीक से हम पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन से लड़ सकते हैं। टुटोलो ने कहा कि जिस प्रक्रिया से मंगल पर कार्बन डाइऑक्साइड चट्टानों में बदली, वैसी तकनीकें धरती पर भी अपनाई जा सकती हैं। अध्ययन से यह भी पता चला कि एक ग्रह का रहने योग्य होना बहुत नाजुक स्थिति है और इस संतुलन को समझना हमारे लिए जरूरी है।