नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के समताप मंडल (स्ट्रैटोस्फीयर) में नेप्च्यून से भी काफी दूर मौजूद कूपर बेल्ट से 12 बेहद छोटे धूल के कण जमा किए हैं।
इन कणों में ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इनका संपर्क भारी ऑक्सीजन आइसोटोप वाले पानी से हुआ था।
ये खोज हमें अरबों साल पहले हमारे सौरमंडल के बनने की प्रक्रिया को समझने का एक मौका देती है। इस खोज को 11 नवंबर को प्रकाशित किया गया था।
भारी ऑक्सीजन वाले पानी के खनिज मिले
इन कणों को एडवांस माइक्रोस्कोप से जांचने पर शोधकर्ताओं को ऐसे खनिज मिले, जो लगभग 4.5 अरब साल पहले भारी ऑक्सीजन वाले पानी में बने थे।
यह बाहरी सौरमंडल में पानी के एक खास स्रोत की ओर इशारा करता है, जिसे शायद शनि जैसे बड़े ग्रहों ने घेर रखा था। यह समझने की दिशा में एक बड़ी छलांग है कि हमारा ग्रह और दूसरे ग्रह कैसे बने?