Page Loader
सुनीता विलियम्स आज करेंगी खास प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे आप 
सुनीता विलियम्स आज करेंगी खास प्रेस कॉन्फ्रेंस (तस्वीर: नासा)

सुनीता विलियम्स आज करेंगी खास प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे आप 

Mar 31, 2025
10:31 am

क्या है खबर?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज (31 मार्च) रात एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 286 दिनों के अंतरिक्ष मिशन के अनुभव साझा करेंगी। वह अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ 18 मार्च, 2025 को पृथ्वी पर लौटी थीं। उनकी यह यात्रा 8 दिन की होनी थी, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण 9 महीने लंबी हो गई। इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए और अंतरिक्ष में 2 स्पेसवॉक भी पूरी की।

तरीका

कब और कहां देख सकेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस?

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज रात 12:00 बजे नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, ह्यूस्टन से लाइव प्रसारित होगी। इसे नासा की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है। इस दौरान विलियम्स और विल्मोर माइक्रोग्रैविटी में अपने अनुभव, वैज्ञानिक शोध और मिशन के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताएंगे। दर्शकों को उनके व्यक्तिगत साक्षात्कार देखने का भी मौका मिलेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विलियम्स के साथ विल्मोर और निक हेग भी शामिल होंगे।

मिशन

मिशन की खास बातें और वैज्ञानिक योगदान 

विलियम्स और विल्मोर ने इस मिशन के दौरान 4,576 पृथ्वी परिक्रमाएं पूरी कीं और करीब 19 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने पौधों की वृद्धि, स्टेम सेल तकनीक और अन्य प्रयोगों पर 900 घंटे से अधिक शोध किया। उनकी उपलब्धियों में अंतरिक्ष में अब तक का सबसे लंबा प्रवास करने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री बनने का रिकॉर्ड भी शामिल है। अंतरिक्ष से वापसी के बाद, ये दोनों अंतरिक्ष यात्री पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।