ISS से अंतरिक्ष यात्री ने ली बादलों के गरजने की शानदार तस्वीर
नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से बादलों के गरजने की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
26 जून को जारी इन तस्वीरों में पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके के ऊपर बादलों के शानदार नजारे देखने को मिले।
मीर ने इन नजारों को 'मनमोहक' बताया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से देखने पर बादल कितने तरह के आकार और बनावट के दिखते हैं, यह देखना अद्भुत है।
बादलों का भयावह रूप भी दिखा
मीर ने बताया कि ये बादल सिर्फ शांत नहीं, बल्कि थोड़े भयावह भी लग रहे थे। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा।
उनके प्रशंसक 'बहुत कूल' जैसे कमेंट्स कर रहे थे। कुछ ने तो मजाक में यह भी कहा कि अगर, उन्हें ऐसी जगह से ये नजारे देखने को मिलते तो वे खिड़की से हटने का नाम नहीं लेते।
इन तस्वीरों को देखकर हर किसी को फिर से याद आया कि अंतरिक्ष से हमारी धरती कितनी अद्भुत और शानदार दिखती है।