नासा के अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल के अनिल मेनन ने हाल ही में बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर बिताए अपने समय के दौरान उनका 2 किलोग्राम वजन कम हो गया, जो कम गुरुत्वाकर्षण में रहने का एक सामान्य असर है।
अंतरिक्ष में शुरुआती 2 सप्ताह में यात्रियों के शरीर का लगभग 10 फीसदी वजन कम हो जाता है, लेकिन बाद में वे कुछ वजन वापस बढ़ा लेते हैं।
मेनन की इस जानकारी से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि अंतरिक्ष में इंसानी शरीर पर किस तरह का असर पड़ता है।
स्प्रिंग वाले डिवाइस से मापा जाता है वजन
अंतरिक्ष में सामान्य वजन मापने वाले उपकरण काम नहीं करते। इसलिए अंतरिक्ष यात्री एक स्प्रिंग-आधारित डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।
यह डिवाइस उन्हें सीट पर कसने के बाद उनके आगे-पीछे हिलने की गति से उनके वजन को मापता है। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इससे नासा को अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और भविष्य के मिशनों के लिए सुरक्षा के नए तरीके खोजने में मदद मिलती है, खासकर धरती से दूर लंबी यात्राओं के लिए।