Page Loader
स्पेस-X की स्‍टारशिप का नौवां परीक्षण भी असफल, रॉकेट पृथ्वी के वातावरण में नष्ट
मस्क की स्‍टारशिप का नौवां परीक्षण भी असफल (तस्वीर: सोशल मीडिया)

स्पेस-X की स्‍टारशिप का नौवां परीक्षण भी असफल, रॉकेट पृथ्वी के वातावरण में नष्ट

May 28, 2025
08:31 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X ने आज (28 मई) सुबह 05:30 बजे टेक्सास से अपना नौंवा स्टारशिप परीक्षण लॉन्च किया, लेकिन उड़ान के करीब 30 मिनट बाद रॉकेट से संपर्क टूट गया। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष यान में रिसाव के कारण यह अनियंत्रित हो गया और तय समय से पहले पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर गया। स्पेस-X ने बताया है कि इस उड़ान के दौरान तेजी से अनिर्धारित विघटन हुआ, जिससे रॉकेट टूट गया और मिशन असफल हो गया।

मलबा 

मलबा हिंद महासागर और मैक्सिको की खाड़ी में गिरा 

स्टारशिप ने स्पेस-X के स्टारबेस से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान की शुरुआत से ही कई समस्याएं सामने आईं। नकली सैटेलाइट्स की तैनाती का प्लान रद्द हुआ और बूस्टर को वापस लाने की कोशिश भी नहीं हुई। बूस्टर मैक्सिको की खाड़ी में गिरा जबकि ऊपरी हिस्सा हिंद महासागर की ओर बढ़ते हुए टूट गया। यह मिशन इस महत्वाकांक्षी रॉकेट सिस्टम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, जिसे भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाने की योजना है।

असर

नासा की नजरें स्पेस-X पर

इस उड़ान में थर्मल टाइल्स और नई फिटिंग का इस्तेमाल किया गया था, जिससे भविष्य में रॉकेट को फिर से उपयोग करने की दिशा में काम किया जा सके। हालांकि, संचार टूटने और विघटन के कारण हीट शील्ड की भी जांच नहीं हो सकी। नासा इस रॉकेट पर बारीकी से नजर रखे हुए है, क्योंकि उसका आर्टेमिस मिशन इसी पर आधारित है। चंद्रमा पर इंसानों की लैंडिंग अब 2027 से पहले संभव नहीं मानी जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें स्पेस-X का पोस्ट