MSI ने भारत में लॉन्च किए साइबॉर्ग 15 मैक्स गेमिंग लैपटॉप
दुनिया के दिग्गज गेमिंग लैपटॉप ब्रांड MSI ने भारत में अपने नए साइबॉर्ग 15 मैक्स गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं। इन लैपटॉप्स को उन गेमर्स और विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन भारी डिवाइस नहीं।
इस सीरीज में 2 मॉडल- C2W और C13W लाए गए हैं। इन दोनों में इंटेल प्रोसेसर और एनवीडिया RTX 50-सीरीज ग्राफिक्स कार्ड लगा है। इनकी शुरुआती कीमत 1.6 लाख रुपये तय की गई है।
कितनी है इन मॉडल्स की कीमत?
सबसे प्रीमियम मॉडल C2WF-103IN है, जिसमें इंटेल कोर 7 240H चिप और RTX 5060 GPU मिलता है। इस मॉडल को आप 1.8 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
दूसरे मॉडल में RTX 5050 GPU लगा है, जिनकी कीमतें थोड़ी कम हैं। इन सभी लैपटॉप्स में 16GB DDR5 रैम और 512GB का तेज SSD स्टोरेज मिलता है।
लैपटॉप गर्म न हो इसके लिए MSI का खास 'कूलर बूस्ट' सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2 पंखे लगे हैं। इनमें 15.6-इंच की फुल HD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
डाटा ट्रांसफर के लिए इनमें तेज USB 3.2 पोर्ट हैं और ये लेटेस्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। ये लैपटॉप करीब 2 किलोग्राम के हैं। इस वजह से आप इन्हें आसानी से अपने कॉलेज या किसी भी पार्टी में साथ ले जा सकते हैं।