मोटोरोला ने लॉन्च किया 13-इंच की डिस्प्ले वाला मोटो पैड 70 प्रो टैबलेट
मोटोरोला ने भारत में अपना नया मोटो पैड 70 प्रो टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह तेज स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-पावर्ड फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके साथ मोटो पेन प्रो भी मिलता है, जो नोट्स बनाने या डूडलिंग के काम को बेहद आसान बना देता है। यह पिछले साल के मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर है, जिससे काम करना और मनोरंजन करना दोनों ही ज्यादा आसान हो जाते हैं।
कितनी है टैबलेट की कीमत?
इस टैबलेट में 13-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी वजह से स्क्रॉलिंग और स्ट्रीमिंग का अनुभव काफी स्मूथ रहता है। JBL स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस के साथ इसकी आवाज दमदार सुनाई देती है।
यह टैबलेट दिखने में काफी पतला है, सिर्फ 6.2mm मोटा और इसका वजन भी 600 ग्राम से कम है। इससे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है, साथ ही फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। बेस मॉडल (8GB RAM/128GB) की कीमत ₹36,999 से शुरू होती है।
अगर, आप ज्यादा स्टोरेज या कीबोर्ड बंडल लेते हैं तो कीमत बढ़ जाएगी। इसकी बिक्री 4 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और पूरे भारत में ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।