LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज से कोपायलट की अनावश्यक सुविधाओं को हटाया, जानिए कहां नहीं मिलेगी
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज में कई जगह से कोपायलट को हटा दिया है

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज से कोपायलट की अनावश्यक सुविधाओं को हटाया, जानिए कहां नहीं मिलेगी

Mar 21, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से कई बदलावों की घोषणा की, जिनमें विशेष रूप से इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंस कोपायलट तक पहुंच के बिंदुओं को कम करना शामिल है। कंपनी ने कहा कि वह कुछ ऐप्स में कोपायलट AI एकीकरण को कम करेगी, जिसकी शुरुआत फोटो, विजेट, नोटपैड और स्निपिंग टूल से होगी। यह AI के अत्यधिक उपयोग के खिलाफ उपभोक्ताओं के बढ़ते विरोध को दर्शाता है।

सोच 

कई सुविधाओं को हटाने के पीछे क्या है सोच? 

विंडोज और डिवाइसेस के EVP पवन दावुलुरी ने कंपनी के ब्लॉग पर लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट इस बात को लेकर अधिक सचेत हो रहा है कि कोपायलट विंडोज में कैसे और कहां एकीकृत होता है। उन्होंने समझाया कि इसका लक्ष्य वास्तव में उपयोगी AI अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करना है। आज कई लोग AI को एक उपयोगी टूल मानते हैं, लेकिन इसके साथ ही विश्वास और सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं हैं।

योजना 

पहले भी रोके जा चुके हैं AI फीचर्स 

यह पहली बार नहीं है, जब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कोपायलट इंटीग्रेशन पर पुनर्विचार किया है। इस महीने की शुरुआत में विंडोज सेंट्रल वेबसाइट ने बताया कि कंपनी की कोपायलट-ब्रांडेड AI फीचर्स को विंडोज 11 में शामिल करने की योजना को चुपचाप रद्द कर दिया। इसमें सेटिंग्स ऐप, फाइल एक्सप्लोरर और अन्य जगहों पर सिस्टम-स्तरीय इंटीग्रेशन शामिल थे। इससे पहले AI-संचालित मेमोरी फीचर, विंडोज रिकॉल फॉर कोपायलट प्लस PC के लॉन्च को एक वर्ष से अधिक समय तक स्थगित कर दिया।

Advertisement