माइक्रोसॉफ्ट गिटहब कोपायलट को कर रही अपग्रेड, OpenAI से आगे निकलने की तैयारी
टेक्नोलॉजी
माइक्रोसॉफ्ट अपने डेवलपर इवेंट बिल्ड में कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। इस इवेंट में कंपनी एक नया कोडिंग AI मॉडल भी पेश करेगी, जिसकी मदद से गिटहब कोपायलट और भी बेहतर बन जाएगा।
इससे डेवलपर्स का काम और आसान होगा। साथ ही यह भी दिखेगा कि माइक्रोसॉफ्ट अब खुद की AI तकनीक बनाने पर कितना ध्यान दे रहा है।
AI स्टार्टअप्स खरीदने की तैयारी
कोडिंग के इस अपग्रेड के साथ-साथ, माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसक्रिप्शन, रीजनिंग, स्पीच और इमेज प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों के लिए भी AI पर काम कर रहा है।
इस खबर से निवेशक उत्साहित हुए और माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
एक और अहम बात यह है कि कंपनी अब OpenAI पर अपनी निर्भरता घटा रही है। वह AI स्टार्टअप्स खरीदने की जुगत में है, ताकि इस दौड़ में अपनी पकड़ बनाए रख सके।