ब्लू ओरिजन का रॉकेट लॉन्चपैड पर ही फटा, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
ब्लू ओरिजन का न्यू ग्लेन रॉकेट गुरुवार रात फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित स्पेस फोर्स लॉन्च सुविधा केंद्र में हॉट-फायर परीक्षण के दौरान फट गया। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के नेतृत्व में ब्लू ओरिजन एलन मस्क की स्पेस-X को टक्कर देने के लिए दोबारा उपयोग होने वाले रॉकेट और लॉन्च सेवाओं पर काम कर रही है। बेजोस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि विस्फोट के बाद सभी कर्मी सुरक्षित हैं।
कारण
कारणों का नहीं चला पता
घटना को लेकर बेजोस ने कहा है कि अभी मूल कारण का पता लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन वह इसका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ ही कंपनी ने जरूरी मरम्मत का काम शुरू किया कर दिया है। ब्रेवार्ड काउंटी आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने इसको एक असामान्य घटना बताया, जिससे आम जनता को कोई खतरा नहीं है। दूसरी तरफ मस्क ने भी एक्स पर विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण। रॉकेट बनाना मुश्किल होता है।'
ट्विटर पोस्ट
वायरल हुआ वीडियो
Here's our video of the explosion at Launch Complex 36. It happened about 9 pm ET (0100 UTC) as Blue Origin was beginning a static fire test of its New Glenn rocket.
— Spaceflight Now (@SpaceflightNow) May 29, 2026
Watch live views: https://t.co/tm2wZQmAVD pic.twitter.com/PmbgQC6Qmq
असर
आर्टेमिस कार्यक्रम पर असर
यह घटना नासा के प्रशासक जेरेड आइजैकमान द्वारा अंतरिक्ष एजेंसी के आर्टेमिस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ब्लू ओरिजन की प्रशंसा करने के एक दिन बाद घटी। न्यू ग्लेन रॉकेट के विस्फोट के बाद उन्होंने लिखा, 'हम इस असामान्य घटना की गहन जांच में सहयोग करने, निकट भविष्य में मिशन पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन करने और रॉकेट लॉन्च करने का काम फिर से शुरू करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।'