LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2026: कंपनी ने लॉन्च किए नए AI मॉडल, कोडिंग से वॉइस तक मिलेगा सपोर्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किए 7 नए AI मॉडल

माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड 2026: कंपनी ने लॉन्च किए नए AI मॉडल, कोडिंग से वॉइस तक मिलेगा सपोर्ट

Jun 03, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने माइक्रोसॉफ्ट AI (MAI) डिवीजन के तहत 7 नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि यह उसके अब तक के सबसे बड़े AI लॉन्च में से एक है। नए मॉडल एंटरप्राइज और डेवलपर जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें रीजनिंग, कोडिंग, इमेज जेनरेशन, वॉइस और ट्रांसक्रिप्शन से जुड़े मॉडल शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट इसे अपने लंबे समय के AI विकास कार्यक्रम का महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।

मॉडल्स

कोडिंग, इमेज और वॉइस पर रहेगा फोकस

कंपनी ने MAI थिंकिंग-1, MAI कोड-1 फ्लैश, MAI इमेज-2.5, MAI इमेज-2.5 फ्लैश, MAI ट्रांसक्राइब-1.5, MAI वॉइस-2 और जल्द आने वाले MAI वॉइस-2 फ्लैश मॉडल पेश किए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, MAI थिंकिंग-1 जटिल समस्याओं को हल करने के लिए बनाया गया है। वहीं MAI कोड-1 फ्लैश डेवलपर्स की मदद करेगा। इमेज मॉडल तस्वीर बनाने और एडिट करने में सक्षम हैं, जबकि वॉइस और ट्रांसक्रिप्शन मॉडल कई भाषाओं को सपोर्ट करते हैं।

पहल

कंपनियां बना सकेंगी अपने AI मॉडल

माइक्रोसॉफ्ट ने फ्रंटियर ट्यूनिंग नाम की नई पहल की भी जानकारी दी है। इसके तहत कंपनियां अपने डाटा और कामकाज के अनुसार AI मॉडल को ट्रेन कर सकेंगी। कंपनी का कहना है कि ऐसे कस्टम मॉडल कम लागत में बेहतर प्रदर्शन दे सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, एक्सेल के लिए तैयार एक ट्यून किया गया MAI मॉडल कुछ खास कार्यों में बड़े AI मॉडल के बराबर प्रदर्शन कर सकता है और इसके लिए कम कंप्यूटिंग संसाधनों की जरूरत होती है।

Advertisement

अन्य

हेल्थकेयर और इन-हाउस AI पर जोर

माइक्रोसॉफ्ट ने हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए मायो क्लिनिक के साथ साझेदारी की भी घोषणा की है। दोनों संस्थाएं मिलकर ऐसे AI मॉडल विकसित करेंगी, जो क्लिनिकल निर्णय, बीमारी की पहचान और उपचार योजना बनाने में मदद करेंगे। कंपनी ने बताया कि सभी MAI मॉडल उसके अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, लाइसेंस प्राप्त डाटा और माइया 200 AI प्लेटफॉर्म की मदद से तैयार किए गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य अधिक सक्षम लेकिन इंसानी नियंत्रण में रहने वाले AI सिस्टम बनाना है।

Advertisement