वैज्ञानिकों ने हाल ही में सर्दियों में गहरी नींद में सोए रहने वाले सुनहरे हम्सटर (चूहे की तरह दिखने वाला स्तनधारी) और अल्जाइमर बीमारी के बीच एक हैरान करने वाला संबंध ढूंढा है।
जब सुनहरे हम्सटर सर्दियों में गहरी नींद (हाइबरनेशन) में जाते हैं तो उनके दिमाग की इम्यून कोशिकाएं (माइक्रोग्लिया) ऐसे जीन्स चालू कर देती हैं जो अल्जाइमर बीमारी की शुरुआती स्टेज में नजर आते हैं।
खास बात यह है कि इन जानवरों के दिमाग में अल्जाइमर वाले आम प्लाक (जमाव) नहीं बनते।
नींद के बाद माइक्रोग्लिया के बदलाव होते हैं सामान्य
हाइबरनेशन के दौरान हम्सटर के माइक्रोग्लिया में कोशिकाओं की शाखाओं का छोटा हो जाना और सूजन का बढ़ना जैसे बदलाव होते हैं तो ये सब वापस सामान्य हो जाते हैं। ऐसा तब होता है, जब उनकी कोशिकाएं सक्रिय हम्सटर जैसी दिखने लगती हैं और उनमें फैट जमा होने लगता है।
न्यूरोसाइंटिस्ट और इस शोध के वरिष्ठ लेखक पैट्रिक वर्स्त्रेकन का कहना है कि दिमाग में होने वाले इन प्राकृतिक बदलावों को पढ़कर हमें यह समझने में मदद मिल सकती है कि न्यूरॉन्स कैसे खुद को मजबूत रखते हैं या कैसे कमजोर पड़ जाते हैं।
यह शोधकर्ताओं को डिमेंशिया में होने वाली प्रक्रियाओं की जांच करने का एक नया रास्ता दिखाएगा।