मेटा का म्यूज AI ऐपल चार्ट में शीर्ष पर पहुंचा, शेयर बाजार में बढ़ाई हलचल
मेटा के म्यूज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया है। यह ऐपल के फ्री ऐप चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया।
इस लॉन्च से न केवल निवेशकों का भरोसा लौटा है, बल्कि दुनियाभर में AI और सेमीकंडक्टर शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सैमसंग और SK हाईनिक्स जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी शुरुआती बढ़त दर्ज की गई है।
मीडियाटेक के शेयरों 9.4 फीसदी उछले
इन सबके बीच मेटा के शेयरों में 11 फीसदी का भारी उछाल आया, वहीं फिलाडेल्फिया स्टॉक एक्सचेंज के सेमीकंडक्टर इंडेक्स ने 4 अगस्त के बाद अपनी सबसे बड़ी एक दिन की तेजी दर्ज की, जो 4.3 फीसदी ऊपर चढ़ा। मीडियाटेक के शेयरों में भी 9.4 फीसदी का उछाल आया और यह अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। म्यूज को लेकर यह उत्साह साफ दिखाता है कि बेहतर AI टेक्नोलॉजी की कितनी ज्यादा मांग है और चिप बनाने वाली कंपनियां अब पहले से कहीं ज्यादा क्यों अहम हो गई हैं।
वैश्विक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने से बाजार का माहौल और भी अच्छा हुआ। इसी सकारात्मक माहौल के चलते दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.6 फीसदी ऊपर चढ़ा।