Loading...
मेटा स्टोरीकिट ऐप का कर रही परीक्षण, AI की मदद से बनाएगी कहानी
मेटा स्टोरीटेलिंग ऐप पर काम कर रही है

मेटा स्टोरीकिट ऐप का कर रही परीक्षण, AI की मदद से बनाएगी कहानी

Jul 22, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 'स्टोरीकिट' नाम के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टोरीटेलिंग ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप AI की मदद से बच्चों के लिए ऐसी कहानियां बनाता है, जिनमें खास तरह के किरदार, सेटिंग, सीख और म्यूजिक शामिल होते हैं। इसमें माता-पिता को एक शब्द भी लिखने की जरूरत नहीं है। कंपनी के प्रवक्ता ने इसको बच्चों के लिए पर्सनलाइज्ड और कल्पनाशील स्टोरीबुक्स बनाने वाला एक क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग ऐप बताया।

टेस्टिंग 

ऐप की उपयोगिता का चल रहा टेस्ट

स्टोरीकिट को सबसे पहले 9to5Mac ने ऐप स्टोर पर देखा था।

मेटा ने टेकक्रंच को पुष्टि की है कि कंपनी कुछ चुनिंदा देशों में ऐप का पायलट टेस्ट कर रही है, ताकि यह देखा जा सके कि माता-पिता इसे कितना पसंद करते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इसमें AI सेफ्टी फिल्टर्स का इस्तेमाल किया गया है, इसमें कोई सोशल फीचर नहीं है और यह सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

तरीका 

ऐप ऐसे बनाएगी कहानी 

ऐप में कहानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कैरेक्टर चुनते हैं। ऐप स्टोर के विवरण के अनुसार, आप उनके पसंदीदा खिलौने या किसी व्यक्ति की फोटो खींचकर उन्हें जीवंत बना सकते हैं।

इसके बाद, आप अपनी कहानी की दुनिया का वर्णन करते हैं और एक सीख चुनते हैं, ताकि आप दया, साहस या सहानुभूति जैसे मूल्यों को कहानी में इस तरह शामिल कर सकें कि यह किसी उपदेश जैसा न लगे।

ADVERTISEMENT