मेटा ने म्यूज एजेंट और मेटा AI को किया अपडेट, अब याद रहेगी पुरानी चैट
मेटा ने अपने म्यूज एजेंट और मेटा AI में एक बड़ा अपडेट दिया है। अब ये पुरानी चैट की बातें ज्यादा अच्छी तरह याद रख पाएंगे और मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेंगे।
यह सब 'फ्रंटियर म्यूज वंडर मॉडल' की वजह से संभव हुआ है। इस मॉडल के कारण अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जरूरी जानकारी को 2.4 गुना कम भूलेगा और अचानक आने वाली समस्याओं को हल करने में 67 फीसदी ज्यादा सफल रहेगा। इससे आपकी रोजमर्रा की बातचीत में यह AI आपको कहीं ज्यादा स्मार्ट लगेगा।
मेटा की एक्टिव मेमोरी और एक्टिव फोकस
इस अपडेट में 'एक्टिव मेमोरी' और 'एक्टिव फोकस' नाम के नए फीचर शामिल किए गए हैं। एक्टिव मेमोरी लंबे समय तक जरूरी जानकारी को याद रखेगी, जबकि एक्टिव फोकस चुनौतियों को हल करने के नए रास्ते खोजेगा।
इन खूबियों को इसीलिए बनाया गया है, ताकि व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर AI ज्यादा भरोसेमंद हो सके। मेटा का कहना है कि इस सब का मकसद AI के एडवांस्ड फीचर्स को इस्तेमाल करने में आसान बनाना और पहले से ज्यादा दमदार सुपरइंटेलिजेंस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।