LOADING...
मेटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स हैक से किया इनकार, जानिए क्यों फैली यह अफवाह 
मेटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स हैक की रिपोर्ट्स का खंडन किया है

मेटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स हैक से किया इनकार, जानिए क्यों फैली यह अफवाह 

Jan 11, 2026
12:18 pm

क्या है खबर?

मेटा ने लगभग 1.7 करोड़ इंस्टाग्राम अकांउट्स से जुड़ी डाटा लीक की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि उसके सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है और यूजर्स अकाउंट सुरक्षित हैं। यह स्पष्टीकरण पासवर्ड रीसेट के लिए अप्रत्याशित ईमेल आने की शिकायतों में अचानक वृद्धि के बाद आया है, जिससे बड़े पैमाने पर डाटा लीक होने की आशंका पैदा हो गई थी। कंपनी ने कहा है कि ऐसे ईमेल को यूजर अनदेखा कर सकते हैं।

मामला 

इस कारण पैदा हुई थी डाटा लीक की आशंका

पिछले सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों के कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने बिना अनुरोध के पासवर्ड रीसेट की सूचनाएं प्राप्त होने की शिकायत की। यह मामला तब और अधिक चर्चा में आया, जब साइबर सुरक्षा फर्म मैलवेयरबाइट्स ने आरोप लगाया कि लगभग 1.75 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स से संबंधित जानकारी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही थी। फर्म के अनुसार, इस डाटा में कथित तौर पर यूजर नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और कुछ मामलों में पते भी शामिल थे।

वजह 

इस कारण आई थी यह समस्या 

इन दावों के कारण यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि इंस्टाग्राम को एक डाटा लीक का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते यूजर्स ने अपने पासवर्ड बदल दिए। हिंदुस्तान टाइम्स को जारी एक बयान में मेटा के प्रवक्ता ने डाटा लीक के दावों को खारिज कर दिया। कंपनी ने कहा कि उसने उस समस्या की पहचान कर उसे ठीक कर दिया है, जिसके कारण कोई बाहरी पक्ष कुछ यूजर्स के लिए पासवर्ड रीसेट ईमेल भेज पा रहा था।

Advertisement