LOADING...
क्यों मेटा ने 1 करोड़ से ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किए?
मेटा ने धोखाधड़ी करने वाले सैंकड़ों अकाउंट डिलीट कर दिए हैं

क्यों मेटा ने 1 करोड़ से ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किए?

Mar 11, 2026
07:49 pm

क्या है खबर?

दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के प्रयासों के तहत पिछले साल अपने प्लेटफॉर्म्स से 15.9 करोड़ से अधिक फर्जी विज्ञापन हटाए और 1.09 करोड़ धोखाधड़ी से संबंधित अकाउंट बंद कर दिए। कंपनी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर नए एंटी-स्कैम टूल लॉन्च करने की भी घोषणा की है। यह यूजर्स को आम धोखाधड़ी के हथकंडों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में चेतावनी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

AI

धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए किया AI का इस्तेमाल

सोशल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन धोखाधड़ी एक बढ़ी समस्या बन गई है, जिसमें आपराधिक गिरोह नकली विज्ञापनों, प्रतिरूपण के हथकंडों और क्लोन किए अकाउंट्स का उपयोग करके यूजर्स का पैसा या व्यक्तिगत डाटा हासिल करने के लिए धोखा दे रहे हैं। मेटा का कहना है कि वह धोखाधड़ी की गतिविधियों का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रही है, क्योंकि पुराने तरीके इसमें उपयोग नहीं हैं।

तरीका 

ऐसे काम करता है यह सिस्टम

कंपनी के अनुसार, धोखेबाज अक्सर ऐसी चालाकी भरी तरकीबें और भ्रामक बातें इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें पारंपरिक डिटेक्शन सिस्टम पहचान नहीं पातीं। इस समस्या से निपटने के लिए मेटा ने ऐसे AI सिस्टम्स विकसित किए हैं, जो एक साथ कई संकेतों का विश्लेषण कर सकती हैं, जिनमें टेक्स्ट, इमेज और आस-पास का संदर्भ शामिल हैं। ये सिस्टम्स 2 प्रमुख प्रकार की धोखाधड़ी-प्रतिरूपण और फर्जी वेबसाइट्स का पता लगाने के लिए डिजाइन की गई हैं।

Advertisement