मेटा पेश करेगी हैच AI एजेंट, निपटाएगा आपके रोजमर्रा के काम
मेटा अगले कुछ सप्ताह में 'हैच' नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट पेश करने वाली है। यह उन ऐप्स से जुड़ेगा, जिनका इस्तेमाल आप पहले से करते हैं, जैसे डोरडैश, एत्सी, रेडिट, येल्प और आउटलुक। इसका मकसद आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना है।
सब्सक्रिप्शन सर्विस के तौर पर पेश होगा हैच
आपको एक ऐसा डैशबोर्ड मिलेगा, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बना सकेंगे। इसमें फिटनेस ट्रैकर्स और ट्रिप प्लानर जैसी चीजें शामिल होने की उम्मीद है।
मेटा हैच को सब्सक्रिप्शन सर्विस के तौर पर भी पेश कर सकती है। इसमें अलग-अलग कीमतों के प्लान होंगे। सबसे महंगे प्लान की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) प्रति महीने तक हो सकती है, जिसमें इस्तेमाल की ज्यादा सुविधा मिलेगी।
यह सब मेटा की बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी व्हाट्सऐप में नए AI फीचर्स लाने और 'वॉटरमेलन' नाम का एक नया AI मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। इन सबका लक्ष्य आपकी डिजिटल जिंदगी को और आसान बनाना है।