मेटा ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो हटाकर वापस किया बहाल, मांगी माफी
टेक्नोलॉजी
फेसबुक की मालिक कंपनी मेटा ने 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से एक वीडियो हटा दिया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद कंपनी ने मान लिया कि यह एक गलती थी और वीडियो को फिर से बहाल कर दिया। यह क्लिप मोदी के Gen-Z को दिए गए पहले संबोधन का था।
यह संबोधन 36 दिनों के छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ था, जिसकी अगुवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही थी।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके थे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में हुए पेपर लीक के बारे में बात कर रहे थे और जल्द ही सख्त कार्रवाई का भरोसा दे रहे थे।
इस पर फैसला अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाना था। मंगलवार की सुबह एक 'कानूनी अनुरोध' के बाद फेसबुक ने उस पोस्ट को रिस्ट्रिक्ट कर दिया था, लेकिन बाद में मेटा ने साफ कर दिया कि यह सब एक गलती थी।