मेट ऑफिस का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ब्रिटेन की सर्दियां पहले से ही कम सर्द हो रही हैं। अगर, दुनिया का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ जाता है तो हालात और भी बदल सकते हैं।
1961 में पाला पड़ने वाले सर्दियों के दिन जहां 38 होते थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर केवल 28 रह गई है। भविष्य में हर सर्दी में ऐसे दिनों की संख्या केवल 24 तक रह सकती है।
गर्मी से जुड़ी 5,258 मौतें दर्ज हुईं
गर्मियों में ज्यादा गर्म दिन अब आम बात हो गए हैं। अगर, वैश्विक तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ता है तो ब्रिटेन में 25 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान वाले दिनों की संख्या हर गर्मी में बढ़कर 15 दिन तक पहुंच सकती है।
दूसरी तरफ, दक्षिणी इंग्लैंड में यह औसत संख्या हर गर्मी में 26 दिन तक जा सकती है। इस साल 5 लू के दौर देखे गए और गर्मी से जुड़ी मौतों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है।
अकेले इंग्लैंड में ऐसी 5,258 मौतें दर्ज की गईं, जो इस बात पर जोर देता है कि जलवायु परिवर्तन कैसे लोगों की जिंदगियों पर पहले से ही असर डाल रहा है।