AI के विकास को लेकर मेटा की राय OpenAI-एंथ्रोपिक से अलग
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने टेक्नोलॉजी उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर चल रहे मतभेदों की तरफ ध्यान दिलाया है।
उन्होंने बताया है कि AI को रेगुलेट करने के तरीके पर टेक उद्योग बंटा हुआ है। उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि AI एजेंट्स को एक-दूसरे से अलग पहचानने के लिए उनमें तालमेल और भरोसा होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने अपनी एक नई पोस्ट में कहा है कि OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां चाहती हैं कि AI के विकास की गति थोड़ी धीमी रखी जाए, जब तक कि इसकी सुरक्षा से जुड़े सभी उपाय पुख्ता न हो जाएं।
सुरक्षा कारणों से रोका म्यूज
जुकरबर्ग का मानना है कि लोगों का भरोसा जीतना और उन्हें AI के साथ जोड़े रखना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि अगर, ऐसा नहीं होता है तो लोग इन AI सिस्टम्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि मेटा ने अपने म्यूज AI मॉडल को लॉन्च करने से पहले कुछ समय के लिए रोक दिया था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।
जुकरबर्ग के अनुसार, यूजर्स की जरूरतों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना ही AI को सही तरीके से बनाने और एक उज्जवल भविष्य तैयार करने का जिम्मेदार रास्ता है।