मैजिकपिन का AI असिस्टेंट वेरा को 10 लाख दुकानों तक पहुंचाने का लक्ष्य
फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मैजिकपिन मैजिकपिन अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट वेरा के साथ एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रही है।
कंपनी का इरादा है कि इस साल के अंत तक वेरा के मर्चेंट बेस को दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर 10 लाख से ज़्यादा करना है। खास बात यह है कि लॉन्च के महज 3 महीने में ही 5 लाख से ज्यादा व्यापारी इसके साथ जुड़ गए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशु शर्मा का कहना है कि वेरा दुकानों का कामकाज आसान बनाता है। यह दुकानदारों को रीयल-टाइम ऑर्डर की जानकारी देता है, जिससे वे ज्यादा बेहतर और तेजी से फैसले ले पाते हैं।
बेंगलुरु में है कंपनी के सबसे ज्यादा यूजर
LPG संकट के दौरान लॉन्च होने के बाद से वेरा 25 से ज्यादा तरह के बिजनेस में 50 लाख से ज्यादा इंटरैक्शन का हिस्सा रहा है।
इसकी मदद से रेस्टोरेंट और रिटेलर्स को अपनी योजनाओं को और समझदारी से बनाने में काफी सहायता मिली है। यूजर्स की संख्या के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां 1.23 लाख यूजर्स हैं। इसके बाद नई दिल्ली और हैदराबाद का नंबर आता है।
मैजिकपिन ने वेरा के AI फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए 10 लाख डॉलर (करी 9.5 करोड़ रुपये) का निवेश करने का ऐलान किया है।
कंपनी की योजना है कि मार्केटिंग और बिजनेस इंटेलिजेंस पर खास ध्यान दिया जाए, ताकि यह तकनीक स्थानीय दुकानों के लिए और भी फायदेमंद साबित हो सके।