Page Loader
टेक्नोलॉजी

मेड बाय गूगल: पिक्सल 8 समेत हर लाइव अपडेट

Oct 04, 2023, 08:48 pm
मेड बाय गूगल: पिक्सल 8 समेत हर लाइव अपडेट
लाइव
Oct 04, 2023, 08:48 pm

मेड बाय गूगल इवेंट का समापन

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो की कीमतों के ऐलान के साथ ही मेड बाय गूगल इवेंट का समापन हो गया है। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Oct 04, 2023, 08:38 pm

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो की कीमत कितनी?

पिक्सल 8 की कीमत 699 डॉलर (लगभग 58,000 रुपये) रखी गई है। इसे गूगल स्टोर से अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह 3 रंगों में उपलब्ध होगा। पिक्सल 8 प्रो की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,000 रुपये रखी गई है।) इसे भी 3 रंगों में पेश किया गया है। इन दोनों फोन्स को 7 साल के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Oct 04, 2023, 08:36 pm

गूगल पिक्सल 8 प्रो के बारे में ये भी जानिये

गूगल ने बताया कि पिक्सल 8 प्रो पहला ऐसा फोन है, जो गूगल के फाउंडेशन मॉडल को सीधा डिवाइस पर इस्तेमाल करता है। इसके अलावा यह डिवाइस पर कस्टम AI मॉडल रन करने वाला यह स्मार्टफोन होगा। इसमें जूम एनहैंस फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप पहले से ली गई तस्वीरों को बेहतर तरीके से जूम कर सकेंगे। इन फोन्स को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Oct 04, 2023, 08:26 pm

गूगल लाई असिस्टेंस विद बार्ड

बार्ड को लेकर कंपनी ने कहा कि इसे 40 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी ने असिस्टेंस विद बार्ड पेश किया है। इसे कंपनी सबसे एडवांस पर्सनल असिस्टेंस बता रही है। कंपनी ने इसमें रीजनिंग और जनरेटिव कैपेबिलिटी जोड़ी है। इसे जल्द ही चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Oct 04, 2023, 08:09 pm

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के कैमरा में क्या खास?

कंपनी ने बताया कि नए चिपसेट और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से इन फोन्स के कैमरा कम लाइट में भी बेहतर फोटो ले सकेंगे। इन फोन्स से ली गई फोटो में सब्जेक्ट की रियल टोन नजर आएगी। इसमें ऑडियो मैजिक इरेजर फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर वीडियो में आ रहे अतिरिक्त शोर को नियंत्रित कर सकेंगे। यानी अब आप अनचाही आवाजों को हटा सकेंगे। इसमें बेस्ट टेक फीचर भी मिलेगा, जिससे ग्रुप फोटो को बेहतर किया जा सकता है।

Oct 04, 2023, 08:05 pm

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो में मिलेंगे बड़े अपडेट

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो की आसानी से मरम्मत के लिए गूगल ने आईफिक्सिट के साथ साझेदारी की है। गूगल पिक्सल 8 सीरीज में लगी टेन्सर G3 चिप के बारे में कंपनी ने बताया कि इसके सभी बड़े सबसिस्टम को अपग्रेड किया गया है।

Oct 04, 2023, 08:02 pm

गूगल पिक्सल 8 प्रो में मिलेगी 6.7 इंच की डिस्प्ले

गूगल पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच की सुपर एक्चुआ डिस्प्ले दी गई है, जो 2400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके पीछे एक टेम्पेचर सेंसर लगा हुआ है।

Oct 04, 2023, 07:58 pm

गूगल पिक्सल 8 सीरीज हुई पेश

मेड बाय गूगल इवेंट में कंपनी ने गूगल पिक्सल 8 और गूगल पिक्सल 8 प्रो पेश कर दिया है। इसमें गूगल की लेटेस्ट टेन्सर चिप दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह उसके द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे शानदार फोन हैं। आज पेश किए जा रहे सभी डिवाइस 100 प्रतिशत रिसाइकिल्ड एल्यूमिनियम से बने हैं।

Oct 04, 2023, 07:54 pm

गूगल पिक्सल वॉच 2 की कीमत क्या है?

गूगल पिक्सल वॉच 2 की कीमत लगभग 29,000 रुपये रखी गई है। इसे आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Oct 04, 2023, 07:47 pm

पिक्सल वॉच 2 में मिलेंगे ये फीचर्स

पिक्सल वॉच 2 में कंपनी ने सेफ्टी मोड दिया है। इसमें नया AI एल्गोरिद्म और नये सेंसर जोड़े गए हैं। इसके हार्ट रेट सेंसर को भी बेहतर किया गया है। अधिक सेंसर की मदद से यह हार्ट रेट को बेहतर तरीके से माप सकेगी। कंपनी ने फिटबिट ऐप को भी अपडेट किया है। यह यूजर्स से बातचीत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेगी।

Oct 04, 2023, 07:44 pm

पिक्सल वॉच 2 हुई पेश

इवेंट में गूगल ने पिक्सल वॉच 2 पेश कर दी है। कंपनी ने कहा कि इसे पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसका डिजाइन भी पहले के मुकाबले बदला गया है। इसकी बैटरी लाइफ भी बेहतर हुई है। अब यह सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक चलेगी। 30 मिनट में इसे 12 घंटे चलने लायक चार्ज किया जा सकता है।

Oct 04, 2023, 07:41 pm

पिक्सल बड्स प्रो में आएगी अपडेट

गूगल ने कहा कि वह पिक्सल बड्स प्रो को अपडेट करने जा रही है। नए अपडेट के बाद यूजर्स पहले से बेहतर आवाज सुन सकेंगे।

Oct 04, 2023, 07:35 pm

शुरू हुआ गूगल का इवेंट

मेड बाय गूगल इवेंट शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत रिक ऑस्ट्रो के कीनोट से हुई। उन्होंने कहा कि कंपनी की मकसद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सभी के लिए सुलभ बनाना है।

Oct 04, 2023, 07:15 pm

थोड़ी ही देर में शुरू होगा गूगल इवेंट

मेड बाय गूगल इवेंट थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में 2 फोन और एक स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कई दूसरे डिवाइसेस के बारे में भी जानकारी दे सकती है।

Oct 04, 2023, 06:56 pm

ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 को भी होगा लॉन्च

आज ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें कई सुरक्षा संबंधी फीचर्स आएंगे।

Oct 04, 2023, 06:52 pm

पिक्सल वॉच 2 में मिलेगा ये

गूगल ने पिक्सल वॉच 2 के लिए टीजर वीडियो जारी किया है। नई पिक्सल वॉच दिखने में पिछले साल की मूल पिक्सल वॉच की तरह ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल वॉच 2 के निचले भाग में IP68 रेटिंग दी गई है

Oct 04, 2023, 06:50 pm

पिक्सल फोन में मिलेगा बेहतर कमरा

गूगल की तरफ से आज पिक्सल 8, पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन पेश करने किए जाने की उम्मीद है। इन पिक्सल फोन में अब तक के सबसे एडवांस पिक्सल कैमरे होंगे। दोनों ही फोन में गूगल की टेंसर G3 चिप दी जाएगी।

Oct 04, 2023, 06:48 pm

जल्द शुरू होगा मेड बाय गूगल इवेंट

न्यूजबाइट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज 7:30 बजे से गूगल अपना मेड बाय गूगल इवेंट आयोजित करने वाली है। इसमें पिक्सल 8 सीरीज और पिक्सल की नई स्मार्टवॉच के साथ ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 को भी लॉन्च किया जाएगा। इसे जुडी सब जानकारी आपको यहां मिलेगी।

Loading...