लूना ने भारत में लॉन्च किया वॉयस लॉगिंग वाला पहला फिटनेस बैंड
लूना ने भारत सहित दूसरे देशों में अपना पहला स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर लूना बैंड लॉन्च कर दिया है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है। आप अपने वर्कआउट, खाने या हेल्थ चेक-इन को आवाज से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इससे आपको कुछ भी हाथ से करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह आपकी एक्टिविटी, नींद, ब्लड मार्कर्स और खाने की आदतों पर भी नजर रखता है।
इसका शुरुआती रोलआउट सिर्फ आमंत्रण पर आधारित होगा। यह जुलाई के आखिर में शुरू होगा, जिसके लिए आप लूना की वेबसाइट पर जाकर साइन-अप कर सकते हैं।
थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ भी करेगा काम
इसमें कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी पड़ती है। आप इसे काले, हरे या नारंगी रंग के बैंड्स में से अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। यह लाइफओएस पर काम करता है और तनाव के स्तर, पोषण के हिसाब से आपको व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देता है।
इसका हेल्थ क्लोन फीचर आपके बायोमार्कर का एक विस्तृत प्रोफाइल बनाता है। इसकी मदद से आप यह भी देख सकते हैं कि कैफीन आपकी नींद पर कैसा असर डालता है।
इसके अलावा, यह कई और थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ भी काम करेगा, ताकि आपको अपने हेल्थ डाटा की गहराई से जानकारी मिल सके।