लॉयड्स डिजिटल बदलाव के लिए करेगी 300 AI विशेषज्ञों की भर्ती
ब्रिटेन के प्रमुख रिटेल और कमर्शियल बैंक लॉयड्स ने 300 तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती के लिए एक अभियान शुरू किया है।
इसका मकसद सितंबर तक एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और उसे विकसित करने पर काम करना है। यह बैंक को आधुनिक बनाने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके तहत एजेंटिक AI का उपयोग बढ़ाया जाएगा।
यह ऐसी स्मार्ट तकनीक है, जो इंसानी दखल के बिना भी कई काम खुद कर सकती है। ये नए कर्मचारी एक बड़ी टीम में शामिल होंगे और ऑनलाइन बैंकिंग को ज्यादा व्यक्तिगत बनाने और बैंक के अंदरूनी कामों को ऑटोमेटिक करने जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
कंपनी कर्मचारियों को देगी दोबारा प्रशिक्षण
इसका मुख्य लक्ष्य धोखाधड़ी का पता लगाना बेहतर करना, ग्राहकों का अनुभव अच्छा बनाना और रोजमर्रा के कामकाज को ज्यादा आसान बनाना।
हालांकि, इस तकनीक के आने से कुछ नौकरियों में बदलाव आ सकता है या कुछ नौकरियां खत्म भी हो सकती हैं। लॉयड्स ने भरोसा दिलाया है कि वह अपने कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षित करने में निवेश कर रही हैं, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कुछ ब्रिटिश बैंक AI पर जितनी तेजी से निर्भर हो रहे हैं, उतनी तेजी से वे AI सिस्टम में खराबी आने की तैयारी नहीं कर रहे हैं।
सभी बैंक इसके जोखिमों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। सिर्फ आधे बैंकों ने ही यह परखा है कि अगर, उनका AI सिस्टम काम करना बंद कर दे तो क्या होगा।