दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ने वाले 13 साल के कियान 9वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने KIKA आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नाम का एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसकी मदद से छात्र अपनी बात केवल अंग्रेजी में बताकर खुद के ऐप बना सकते हैं। पाइथन सीखने के दौरान उन्हें खुद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
इसी से प्रेरणा लेकर कियान ने जुलाई में KIKA AI पर काम शुरू किया। केवल 11 सप्ताह में एंथ्रोपिक के क्लाउड कोड जैसे टूल्स का इस्तेमाल करते हुए यह विंडोज और मैक के लिए इंस्टालर के साथ एक डेस्कटॉप ऐप बन गया।
कियान का मकसद है कि कोडिंग अब दूसरे छात्रों के लिए मुश्किल न रहे और हर कोई आसानी से इसे सीख सके।
छात्रों से गंभीर सोच रखने की अपील
तकनीकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने के बाद भी कियान ने स्कूल को हमेशा अपनी पहली प्राथमिकता पर रखा है। उनका मानना है कि AI का काम छात्रों के लिए केवल काम करना नहीं, बल्कि उन्हें गंभीर तरीके से सोचने में मदद करना होना चाहिए।
वे सभी को बढ़ावा देते हैं कि सीखने के दौरान अपने विचारों को खुलकर और साफ तरीके से बताएं। साथ ही जो नतीजे आएं उन्हें दोबारा जरूर जांचें।